Pages

Thursday, 2 April 2015

पीजीटी पदोन्नति को लेकर 12 अप्रैल को शिक्षक करेंगे विरोध प्रदर्शन

भिवानी : बुधवार को मार्किंग सेंटर पर हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पदोन्नति सूची जारी नहीं होने पर विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की गई। इस अवसर पर फैसला लिया गया कि 12 अप्रैल को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मसले को लेकर सभी जिलों में प्रत्येक रविवार को डीसी के माध्यम से शिक्षामंत्री को ज्ञापन भी भेजे जाएंगे। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव विकास शर्मा ने कहा कि पिछले आठ सालों से विभाग ने कोई पदोन्नति सूची जारी नहीं की है। करीब 14 हजार पीजीटी पद सीधी भर्ती से भरे जा चुके हैं, लेकिन नियम के अनुसार भर्ती से पहले पदोन्नति सूची जारी की जाती है। विभाग ने ऐसा नहीं किया।                                                                                                      db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.