Pages

Monday, 20 April 2015

शिक्षा विभाग टीजीटी की पीजीटी पदों पर करे पदोन्नति

सोनीपत : हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मंडी में आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती के साथ-साथ शिक्षकों की विभाग से मांगो के बारे में विचार किया गया। उन्होंने बताया कि टीजीटी से पीजीटी पद पदोन्नति की मांग शिक्षा विभाग के प्रधान टीसी गुप्ता से की गई है। जिस पर विभाग की ओर से सकारात्मक संकेत मिले हैं। उन्होंने बताया कि विभाग विषय की शर्त को हटाने के लिए भी राजी है। सरकार से मुख्य अध्यापकों के पदों का भी शीघ्र भरने की मांग की। जिला प्रधान राजेंद्र नेहरा ने कहा कि शिक्षक वर्ग शैक्षणिक कार्य में कहीं पीछे नहीं रहेगा।                                                                db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.