Pages

Sunday, 12 April 2015

अब नेट का पेपर देना हुआ महंगा

भिवानी : देशभर में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी नेट का पेपर देना इस बार महंगा होगा, क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हर वर्ग के परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा के लिए आवदेन करने वाले शुल्क को पहले से अत्याधिक कर दिया है। बता दें कि 28 जून रविवार को सीबीएसई द्वारा उक्त प्रतियोगिता का देशभर में आगाज किया जाएगा। इसके लिए लाखों विद्यार्थियों परीक्षा देंगे। परीक्षा से ठीक पूर्व उक्त परीक्षा के आवदेन फार्म के रुपयों में सीबीएसई ने वृद्धि की है। अब सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 450 रुपये की बजाए 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना पड़ेगा। वहीं ओबीसी छात्रों को 225 की जगह 300 रुपये चुकाने पड़ेंगे। साथ ही एससी व एसटी छात्रों को 110 के स्थान पर 150 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।                                                                                                         dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.