Pages

Sunday, 26 April 2015

सरकार के खिलाफ मिड-डे मिल कर्मचारी करेंगी प्रदर्शन

रोहतक : मिड-डे मील योजना को निजी कंपनियों को सुपुर्द करने को लेकर कर्मचारियों में खासा आक्रोश है। सरकार के इस प्रयास की भर्त्सना करते हुए कर्मचारी संगठन मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज ने कहा है कि सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तर पर एक मई को सभी जिला मुख्यालयों पर मिड-डे मील कर्मचारी जोरदार प्रदर्शन करेंगी। 
साथ ही 10 मई को राज्य भर की वर्कर्स का जींद में राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। जिसमें सरकार के इस योजना को निजी हाथों में देने के खिलाफ निर्णायक संघर्ष छेड़ने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यूनियन की राज्य कमेटी इस माह के आखिर तक शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सरकार के मंत्री से मिलकर अपना विरोध दर्ज करवाएगी। संगठन की महासचिव शर्बती देवी ने बताया कि प्रदेश में 35 हजार महिला कर्मचारी इस योजना के तहत काम कर रही हैं।                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.