Pages

Thursday, 7 May 2015

शिक्षा विभाग की टीम ने शहर के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

अम्बाला सिटी : शिक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। 
शिक्षा विभाग की अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों द्वारा बच्चों के किस प्रकार से पढ़ाया जाता है। उनके लिए विभाग की ओर से मिलने वाले सुविधाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं इन सब की जांच की लिए विभाग के दिशा-निर्देशानुसार ही बुधवार को उन्होंने उक्त स्कूलों को दौरा किया। उन्होंने अध्यापकों को चेतावनी भी दी कि यदि उनके पढ़ाई में कोई भी परेशानी हुई या कोई अध्यापक गैर हाजिर पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।                                                      db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.