Pages

Wednesday, 20 May 2015

शिक्षा सदन के सामने कंप्यूटर लैब सहायकों का आमरण अनशन शुरू

चंडीगढ़ : हरियाणा राजकीय कम्प्यूयर लैब सहायक संघ (2622) का नौ मार्च से शिक्षा सदन के सामने चल रहा धरना मंगलवार को भी 71वें दिन भी जारी रहा। वहीं, लगातार कोरे आश्वासन से तंग आकर 30 लैब सहायक अमरण अनशन पर बैठ गए हैं। संघ के राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत व प्रदेश महासचिव अजैब राणू ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 अप्रैल को लैब सहायकों की सेवाएं समाप्त करके सरकार ने 2622 लैब सहायकों के परिवारों को बेरोजगार करके सड़कों पर आने पर मजबूर कर रही है। हम रोजगार को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी जगा देंगे।
ये हैं मांगें
हटाए गए लैब सहायकों को बहाल किया जाए। 20 महीनों का बकाया वेतन जारी किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा 3335 स्वीकृत पदों पर र्मज किया जाए।                                                   au





















 लेकिन रोजगार नहीं छीनने देंगे और सरकार ने जल्द ही लैब सहायकों की मांगों को हल नहीं किया तो लैब सहायक अंदोलन को और तेज करेंगे। अब प्रदेश भर के लैब सहयक सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

 चंडीगढ़। कंप्यूटर टीचर्स ने मंगलवार को पंचकूला में शिक्षा सदन के सामने अनोखे तरीके से धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कंप्यूटर टीचर्स ने शरीर पर मिट्टी पोतकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन टीचर्स की मांग है कि उन्हें शिक्षा विभाग में समायोजित करके उनकी नौकरी पक्की की जाए। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.