Pages

Saturday, 13 June 2015

ओपन 10वीं व 12वीं के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 तक

** ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी बोर्ड कार्यालय में भेजने होंगे
भिवानी : हरियाणा मुक्त विद्यालय की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की सीटीपी, एसटीसी, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार, अतिरिक्त विषय सितंबर-अक्टूबर-2015 एवं पूर्ण विषय (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च व अप्रैल-2016 के लिए के लिए 15 जून तक आनलाइन आवेदन हो सकेगा। 
बोर्ड सचिव पंकज ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि री-अपीयर (सीटीपी-अतिरिक्त विषय कैटेगरी) परीक्षार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने उपरांत ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी एवं अन्य वांछित दस्तावेज सात दिन के भीतर बोर्ड कार्यालय में दस्ती अथवा पंजीकृत डाक द्वारा सहायक सचिव या सहायक निदेशक (हरियाणा ओपन स्कूल), हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी-127021 के नाम भेज दें। उन्होंने बताया कि फ्रेश परीक्षार्थी दस्तावेज अध्ययन केंद्रों में जमा कराएंगे।                                                              dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.