Pages

Sunday, 28 June 2015

अब स्कूलों में ठेके पर रखे जाएंगे कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर

रोहतक : सरकारी स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए अब कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों के पद समाप्त कर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और जूनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का स्थाई पद बहाल किया जाएगा। भर्ती अस्थाई की जाएगी। अगर इन स्थाई पदों पर स्थाई भर्ती हुई तो इन कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स को पदोन्नति देकर टीजीटी टीचर बनाया जा सकता है। सेकेंडरी एजुकेशन निदेशालय ने नई नीति 25 जून को सरकार को भेजी है। आउटसोर्सिंग पर भर्ती कंप्यूटर टीचरों को हटाया जा चुका है। 
कंप्यूटर टीचर्स का ठेका कंपनी के साथ भी सिक्योरिटी मनी को लेकर विवाद रहा है। 
स्कूलों में किए जाएंगे साढ़े छह हजार कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स बहाल 
इसके मुताबिक करीब साढ़े छह हजार स्थाई पद सृजित किए जाएंगे। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स और जूनियर इंस्ट्रक्टर्स को एक वर्ष के कांट्रैक्ट पर रखा जाएगा।                                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.