Pages

Saturday, 27 June 2015

चार गेस्ट टीचरों की हालत बिगड़ी मुश्किल से ड्रिप लगवाने को राजी

** अनशन का चौथा दिन | बहाली की मांग, डटे हैं महेंंद्रगढ़ में 
महेंद्रगढ़ : बहाली की मांग को लेकर चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे 11 में से 4 गेस्ट टीचरों की हालत शुक्रवार को खराब हो गई। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। अनशनकारी बड़ी मुश्किल से ड्रिप लगवाने को तैयार हुए। 
अस्पताल में भर्ती करवाए गए गेस्ट टीचरों में कैथल के शमशेर नैन, पलवल के विजय नरवाल पारस शर्मा और महेंद्रगढ़ के रामसिंह यादव शामिल हैं। चिकित्सकों का मुताबिक उनका शुगर लेवल गिर गया है। ऐसी स्थिति में उचित इलाज मिलने पर कोमा में जाने का खतरा रहता है। अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने आरोप लगाया कि अनशनकारियों को एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर लिटाया गया तो वे बहुत गर्म थी। दूसरी ओर, साथियों की हालत में सुधार के लिए गेस्ट टीचरों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला।                                                              db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.