Pages

Monday, 8 June 2015

कंपार्टमेंट वाले भी कर सकेंगे कालेज में दाखिले के लिए आवेदन

हिसार : 12वींमें एक पेपर में कंपार्टमेंट आने पर भी विद्यार्थी सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए हायर एजुकेशन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के मुताबिक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी कॉलेजों में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
इसमें केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर पाएंगे जिनकी कंपार्टमेंट किसी एक सबजेक्ट में आई हुई है। यह जानकारी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के नोडल ऑफिसर विनोद प्रकाश ने दी। 
ऐसेकरें आवेदन : 
गवर्नमेंटपीजी कॉलेज के नोडल ऑॅफिसर विनोद प्रकाश ने बताया कि विद्यार्थी दूसरे सबजेक्ट के नंबरों के साथ कंपार्टमेंट वाले सबजेक्ट के 33 नंबर जोड़ कर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और उसकी हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करवा सकता है। 
इसके साथ हायर एजुकेशन ने आदेश जारी करते हुए यह भी कहा है कि अगर कॉलेज में सीटें बचती हैं तो ही रीअपियर वाले विद्यार्थियों के फार्म चेक करके दाखिला दिया जाएगा। कॉलेज में सीट रहने पर कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों के आवेदन नहीं देखे जाएंगे।                                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.