Pages

Monday, 29 June 2015

‘अतिथियों’ की याचिका पर सुनवाई आज

चंडीगढ़ : हरियाणा में हटाए गए सरप्लस अतिथि अध्यापकों की याचिका पर पंजाब एंव हरियाणा हाई कोर्ट की नियमित बेंच आज सुनवाई करेगी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि हरियाणा सरकार ने जस्टिस अमित रावल के आदेश पर ही इन अतिथि अध्यापकों की सेवा समाप्त की थी। सोमवार को जस्टिस अमित रावलही इनकी सेवा समाप्त करने का आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेंगे। हटाए गए अतिथि अध्यापकों ने सेवा समाप्त करने के आदेश को पिछले सप्ताह अवकाशकालीन पीठ में चुनौती दी थी, लेकिन उक्त खंडपीठ ने मामला नियमित पीठ को रेफर कर दिया था। इससे पहले भी 28 मई को सरप्लस गेस्ट टीचर ने एकल पीठ के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। जस्टिस सूर्यकांत पर आधारित खंडपीठ इन अध्यापकों की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि जब सरकार इन टीचर की सेवा समाप्त करती है तो तब वे अपील दायर कर सकते हैं।                                       dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.