Pages

Monday, 1 June 2015

अब पे-स्केल के आधार पर मिलेगा इलाज

भिवानी : हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को अब उनके पे-स्केल के आधार पर ही निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल सकेगी। सरकार ने इसके लिए कुछ मानक तय किए हैं। 
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने तमाम विभागों एवं अस्पतालों में एक पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार सरकार ने हरियाणा एवं बाहर के सभी अस्पतालों को उनकी सुविधाओं एवं मान्यता के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा है। इन्हीं श्रेणियों के अस्पतालों में इलाज कराने वाले कर्मचारियों को उनके बेसिक पे एवं ग्रेड पे के आधार वार्डो की सुविधा मिल पाएगी। सरकार ने आइसीयू व वेंटिलेटर के लिए कर्मचारियों के श्रेणी के अस्पतालों में इलाज कराने के लिए दरें निर्धारित की है। अस्पतालों की श्रेणियों के अनुसार ही कर्मचारियों को सर्जरी पैकेज की सुविधा मिलेगी। उक्त पालिसी के अनुसार ही कर्मचारियों को 1 जून से इलाज का खर्च मिलेगा। सरकार के इस फैसले कम बेसिक पे एवं ग्रेड पे पाने वाले कर्मचारियों में रोष है। 
सर्जरी पैकेज के लिए निर्धारित की है राशि : सीएमओ 
सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया का कहना है कि सरकार द्वारा अस्पतालों को उनकी मान्यता एवं सुविधा के हिसाब से तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इन अस्पतालों में कर्मचारियों की पे के आधार पर ही उन्हें इलाज की सुविधा मिल पाएगी। सर्जरी पैकेज के लिए भी सरकार द्वारा राशि निर्धारित की गई है।                                          dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.