Pages

Tuesday, 14 July 2015

सरकारी भर्तियों में 88 अंक की होगी लिखित परीक्षा

चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले तृतीय श्रेणी पदों के लिए सरकार ने मानदंडों का नोटिफिकेशन कर दिया है। इस श्रेणी के पदों (अध्यापकों को छोड़कर) पर नियुक्ति के लिए 88 नंबर की लिखित परीक्षा होगी, जबकि इंटरव्यू के अधिकतम 12 अंक होंगे। लिखित परीक्षा दो भागों में ली जाएगी। 66 अंक सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी के और 22 अंक हरियाणा के इतिहास, सामयिक मामले, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि के होंगे। यदि किसी विभाग, बोर्ड या निगम में तृतीय श्रेणी के पदों (अध्यापकों को छोड़कर) के लिए सेवा नियम अलग बने हुए हैं, तो उनके सेवा नियमों में संशोधन किया जाएगा ताकि चयन प्रक्रिया में समानता लाई जा सके।                                                                  db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.