Pages

Wednesday, 29 July 2015

मर्जी से स्कूलों ने कर दी छुट्‌टी, चेकिंग पर निकले डीईओ...कोई मिला, कटेगी एक दिन की सैलरी

** पूर्व राष्ट्रपति डॉ.कलाम के निधन पर प्रिंसिपलों ने खुद ही लिया फैसला 
पानीपत : पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर बिना किसी निर्देश के ही सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने खुद ही छुट्‌टी करने का फैसला कर लिया। शिक्षा विभाग से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं आया था। इसके साथ ही लघु सचिवालय स्थित जिला शिक्षा कार्यालय से भी कर्मी नदारद रहे। स्कूलों के अवकाश की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का मुआयना किया और बंद स्कूलों की रिपोर्ट विभाग को भेजी है। 
सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का निधन होने के बाद सरकारी स्कूलों ने सोचा कि मंगलवार को सरकारी अवकाश रहेगा। विभाग की ओर से कोई अवकाश घोषित नहीं किया गया था। इसके साथ-साथ लघु सचिवालय स्थित जिला शिक्षा अधिकारी मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों भी कर्मी अवकाश पर रहे। स्कूलों के अवकाश की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक ने सरकारी स्कूलों का दौरा किया। 
इस दौरान जो स्कूल बंद मिले, उनकी रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग को भेज दी है। जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक का कहना है कि विभाग ने अवकाश के लिए कोई आदेश नहीं दिए थे। जिले के 20 से ज्यादा स्कूलों का दौरा किया तो ज्यादातर स्कूल बंद दिखे। मनाना गांव के स्कूल लगे हुए थे। इसके अतिरिक्त मच्छरौली और शाहपुर स्कूलों में अध्यापक थे, बच्चे नहीं आए थे। जिले के जितने स्कूल बंद रहे, उनकी रिपोर्ट बनाई है। बंद रहे सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और कार्यालयों कर्मियों की एक दिन की सैलरी काटी जाएगी।                                                                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.