Pages

Sunday, 9 August 2015

शारीरिक शिक्षा के एचटेट मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियमों को दरकिनार कर प्रदेश सरकार द्वारा शारीरिक शिक्षा विषय की एचटेट परीक्षा लेने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से 10 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है। पहले हाईकोर्ट ने 6 अगस्त तक सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन सरकार ने पक्ष नहीं रखा। 30, 31 अगस्त को एचटेट की परीक्षा होनी है। इधर, शारीरिक शिक्षा के छात्र रविवार को भिवानी राजपूत धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय बैठक करेंगे।                                                                           db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.