Pages

Thursday, 13 August 2015

डीयू में दाखिले का एक और मौका

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में 11वीं कटऑफ के बाद भी दाखिले से चूके विद्यार्थियों के लिए अभी एक और मौका बाकी है।  दरअसल, डीयू ने विभिन्न कॉलेजों में खाली रह गई सीटों पर दाखिले के लिए 12वीं कटऑफ जारी कर 13 व 14 अगस्त को दाखिले करने की घोषणा की है। हालांकि, इस राहत का लाभ उन्हीं आवेदकों को मिलेगा, जिन्होंने केंद्रीकृत आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किया हो। 
प्रो.जेएम खुराना (डीन, छात्र कल्याण) ने बताया कि 11वीं कटऑफ के दाखिले 12 अगस्त को खत्म हो चुके हैं, जिसके बाद भी विभिन्न कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं।                                                                                  dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.