Pages

Sunday, 30 August 2015

एचटेट : गृह जिले में परीक्षा में नकल रोकने को बोर्ड बनाएगा रणनीति

सिरसा : हरियाणा बोर्ड विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) गृह जिले में परीक्षा करवाना भी चुनौती होगा। बोर्ड की प्रवक्ता मीनाक्षी शारदा ने कहा कि विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते लगाए जाएंगे। जिसके लिए अधिकारियों की जल्द ही बैठक होगी। 
320 परीक्षार्थियों पर होगा एक केंद्र : 
उन्होंने बताया कि विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर जिले में 320 परीक्षार्थियों पर एक केंद्र बनाया जाएगा। गृह जिला होने के कारण केंद्रों पर परीक्षा पहले से जानकारी जुटा लेते हैं। जिसमें किस स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे केंद्रों में नकल होने के ज्यादा संभावना है। इसी को लेकर बोर्ड के अधिकारी ज्यादा चिंता में हैं।                                                             db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.