Pages

Tuesday, 1 September 2015

कैथल में बर्खास्त गेस्ट टीचर की मौत परिजन बोले सदमे में था

कैथल : संदलखेड़ी के सरकारी स्कूल से बर्खास्त किए गए गेस्ट टीचर राजकुमार की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि नौकरी जाने की वजह से सदमे में था। राजकुमार की मौत की सूचना मिलते ही हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ भी सक्रिय हो गया। 
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि नौकरी जाने के सदमे में अभी तक प्रदेश में 12 गेस्ट टीचरों की मौत हो चुकी है। तीन माह से घर बैठे अतिथि अध्यापक काफी तनाव में हैं। राजकुमार भी काफी समय से तनाव में था। रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। राजकुमार की पत्नी भी कैथल के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। शास्त्री ने कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट में झूठे आंकड़े पेश करके 4,073 गेस्ट टीचरों को सरप्लस दिखाया।                                                                                                  db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.