Pages

Saturday, 21 November 2015

एचटेट लेवल 3: एक सप्ताह में नयी तारीख की घोषणा!

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई एचटेट लेवल 3 की रद्द हुई परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जा सकती है। बोर्ड सूत्रों की माने तो एक सप्ताह के अन्दर यह तिथि घोषित की जाएगी। गौरतलब है कि 14 नवंबर को आयोजित की गई एचटेट लेवल 3 यानि प्राध्यापक पद की पात्रता परीक्षा जींद में पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी। इस बीच एक दर्जन लोगों को अब तक इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा नामजद कर जांच की जा रही है।
परीक्षा की तिथि घोषित किए जाने का पूरा दारोमदार पुलिस द्वारा की जा रही जांच की अंतिम रिपोर्ट आने पर टिका है। क्योंकि परीक्षा का पेपर कैसे व किस स्तर पर लीक हुआ यह जानना बोर्ड के लिए बेहद जरूरी है ताकि दोबारा उसकी पुनरावृत्ति न हो सके।
उधर, प्रश्रपत्र लीक होने के मामले की जांच संभवतया अंतिम चरण में मानी जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप होना भी तय माना जा रहा है।  ऐसे में बोर्ड प्रशासन पुन: परीक्षा की तिथि घोषित करने के मामले में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकार के पास प्रपोजल भी भेजा जा चुका है। वहीं पुलिस की जांच भी अंतिम चरण में है।                                                                                    dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.