Pages

Wednesday, 11 November 2015

स्कूलों को मान्यता के लिए एक और मौका

चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने मान्यता हेतु आवेदन करने के लिए स्कूलों को एक और मौका दिया है। मान्यता से वंचित ‘मौजूदा स्कूल’ अब 31 दिसंबर तक अर्जी लगा सकेंगे। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को मान लिया है। दिवाली के इस तोहफे के बाद ऐसे स्कूलों को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आवेदन करके इस अवसर का सदुपयोग करना चाहिए। मौजूदा दर्जे का निर्धारण करने वाले दस्तावेज 6 अप्रैल, 2007 को अधिसूचित पत्र के अनुसार होंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जो स्कूल 31 मार्च, 2007 तक अस्तित्व में आ चुके हैं, उन्हें हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम, 2003 में ‘मौजूदा स्कूलों’ के रूप में परिभाषित किया गया है। इन स्कूलों को 2013 तथा 13 अगस्त, 2014 को भी एक महीने की और छूट दी गई थी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ‘मौजूदा स्कूलों’ का दर्जा प्राप्त करने के लिए आवेदन करने हेतु उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न अवसरों के बावजूद कुछ स्कूलों के छूट जाने की रिपोर्ट मिली है।                                                                      dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.