Pages

Saturday, 12 December 2015

भर्ती में अनुभव के 16 अंक दिए जाने के निर्णय से फ्रेश पीजी आवेदकों में रोष

अकोदा : शिक्षा विभाग में वर्तमान में 8 हजार पीजीटी 2 हजार टीजीटी शिक्षकों की भर्ती में अनुभव के 16 अंक अलग से दिए जाने के निर्णय से फ्रेश पीजी आवेदकों में भारी रोष है। अनुभव के 16 अंक अलग से दिए जाने के सरकार के फैसले से सीधा नुकसान बिना अनुभव वाले सभी आवेदकों को होगा। सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध अब पात्र अध्यापक हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की रणनीति बना रहे हैं। पात्र अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजेंद्र आकोदा ने आरोप लगाया कि अनुभव के नाम पर 16 अंक देने के पीछे सरकार की अपने चहेते को बैक डोर से चयनित करने की मंशा दिख रही है। उन्होंने बताया कि संघ इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती देगा। भर्ती में अनुभव के आधार पर 16 अंक दिए जाने से फ्रेश पीजी आवेदकों में काफी रोष व्याप्त है।                                                                                          dbrwd

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.