Pages

Thursday, 31 December 2015

3200 स्कूलों के इन्टरनेट कनेक्शन काटे

यमुनानगर : प्रदेश के 3200 स्कूलों को अब बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा नहीं मिलेगी। तीन करोड़ के बकाया बिलों का भुगतान करने की वजह से बीएसएनएल की ओर से इन स्कूलों के इंटरनेट कनेक्शन काट दिए गए है। इसी वजह से अब स्कूलों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागू नहीं हो पाएगा। टीचर स्कूल में सही समय पर पहुंचे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने डेढ़ साल पहले लगभग 2 हजार हाई 1200 सेकेंडरी स्कूलों पढ़ा रहे लगभग 80 हजार टीचरों के लिए बायोमीट्रिक मशीन लगाई गई थी। 
मशीन को इंटरनेट से कनेक्ट करना जरूरी था। 800 रुपए प्रतिमाह बिल आता था। शुरू में तो बिलों का भुगतान किया गया, मगर छह माह सरकार ने बिल का भुगतान नहीं किया है। जिसका बकाया बिल तीन करोड़ रुपए है। यमुनानगर के हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रदीप सरीन ने बताया कि सरकार को चाहिए था कि पहले वह पूरे इंतजाम करती तब मशीनों काे लगाना चाहिए था। 
इधर, यमुनानगर बीएसएनएल के डीजीएम सुरेश कुमार बंसल ने बताया कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है।                                                            db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.