Pages

Tuesday, 29 December 2015

सरकारी स्कूल भी अभिभावकों को भेजेंगे बच्चो के रिपोर्ट कार्ड

** 9वीं 11वीं कक्षा से की गई स्कीम की शुरुआत 
हिसार : बच्चों को शिक्षित करने में अध्यापकों के साथ अभिभावकों की भी बराबर की भागीदारी हो। इसके लिए सरकारी स्कूलांे में कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग सभी स्कूलों में 9वीं 11 वीं कक्षा के बच्चों के रिपोर्ट कार्ड बनवा रहा है। रिपोर्ट कार्ड में यूनिट टेस्ट से लेकर बच्चे की अटेंड्स की जानकारी भी शामिल होगी। रिपोर्ट साल भर सही से चले इसके लिए विभाग ने लेमिनेटेड रिपोर्ट कार्ड बनवाएं हैं। जिनको 20 दिसंबर को ही स्कूलों में भेज दिया गया है। बच्चों से संबंधित सभी तरह की जानकारी को समाहित करके रिपोर्ट तैयार किया जाएगा। 
डिप्टी डीईईओ संगीता बिश्नोई ने बताया कि बच्चों के विकास और शिक्षा में अभिभावकों की विशेष भूमिका होती है। इसलिए रिपोर्ट कार्ड से अभिभावकों की भागीदारी बढ़ सके बच्चों को जरूरत अनुसार माहौल दिया जा सके।                                                                                               db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.