Pages

Tuesday, 8 December 2015

प्राइमरी स्कूलों में टैबलेट से लगेगी हाजिरी

फतेहाबाद : शिक्षा विभाग ने सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूलों में शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक मशीनें भेजी हैं, लेकिन प्राइमरी स्कूलों में इस मशीन से हाजिरी नहीं लगेंगी। विभाग प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए टेबलेट भेजेगा। प्राइमरी स्कूल के शिक्षक टेबलेट के जरिये अपनी हाजिरी ऑनलाइन लगाएंगे। शिक्षा विभाग फरलो मारने वाले शिक्षकों पर सख्त होता जा रहा है ताकि सरकारी स्कूलों का शिक्षा स्तर सुधारा जा सके। शिक्षा विभाग जिले के 385 स्कूलों में टेबलेट भेजेगा। इसमें हाजिरी लगाने के लिए बिजली भी शिक्षकों के लिए परेशानी नहीं बनेगी क्योंकि इसे एक बार चार्ज करने की जरूरत है। इसके बाद यह कई घंटों तक चार्ज रहता है। यह भी बायोमेट्रिक की तरह से इंटरनेट से जुड़ा होगा। बायोमेट्रिक मशीन हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों को वितरित कर दी गई है।                                                                  dj 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.