Pages

Wednesday, 17 February 2016

7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर 22 को संसद भवन पर धरने का ऐलान

सोनीपत : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की बैठक सेक्टर 15 के हुडा काप्लेक्स में हुई, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने कहा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर 22 फरवरी को संसद भवन नई दिल्ली में धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा सातवें वेतन आयोग की सभी सिफारिशें कर्मचारी विरोधी हैं। इनमें समय रहते संशोधन होना चाहिए। इसमें कर्मचारियों को मिलने वाले बजट में कटौती की गई है।                                                             db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.