Pages

Saturday, 13 February 2016

पढ़ाने के अलावा कोई काम न करवाएं

अम्बाला : हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ 70 की आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में सरकार से मांग की गई कि स्कूलों के बेहतर शिक्षा परिणामों के लिए अध्यापकों से गैर शैक्षणिक कार्य न करवाएं।
राज्य प्रधान सुभाष भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ सरकार का सेमेस्टर प्रणाली बन्द करने के लिए आभार प्रकट करता है। उम्मीद है कि 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाएं करवाने की संघ की काफी समय से लम्बित मांग भी सरकार शीघ्र पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को चाहिए कि आगामी परीक्षाओं तक किसी भी अध्यापक से किसी भी प्रकार का गैर शैक्षणिक कार्य न करवाए और परिणाम के लिए चुनावी ड्यूटी, सेमिनार, प्रतिनियुक्ति से सम्बन्धित सभी कार्य दिवसों के अनुसार ही उत्तरदायी माना जाए। शिक्षक के सभी कार्य स्वयं ही नियमित रूप से होने चाहिए। उसको कार्यालयों का चक्कर लगाने के लिए मजबूर न किया जाए।                                                   dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.