Pages

Wednesday, 6 April 2016

सीबीएसई : 12वीं मैथ का पेपर दोबारा नहीं होगा

नई दिल्ली : सीबीएसई की 12वीं गणित की परीक्षा दोबारा नहीं होगी। सीबीएसई ने स्पष्टीकरण जारी किया है। कई तरह की खबरें चल रही थीं। इनमें कहा जा रहा था कि सीबीएसई 12वीं की गणित परीक्षा एक मई को दोबारा होगी। सोशल मीडिया पर सीबीएसई के नाम से जारी एक फर्जी आदेश भी वायरल हो रहा था। इससे कई छात्र/छात्राएं भ्रम में पड़ गए थे। इनमें से कई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और मंत्री स्मृति ईरानी को ट्वीट कर के अपनी चिंताएं जताईं। इसके बाद सीबीएसई को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। यह पेपर 14 मार्च को हुआ था, लेकिन यह लंबा कठिन था। इसे लेकर अभियान चल निकला था। लोग आग्रह कर रहे थे कि मैथ की कॉपियां जांचने में नरमी बरती जाए।                                                 db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.