Pages

Saturday, 23 April 2016

गर्मी हो या सर्दी नहीं चलेगी मनमर्जी

** अफसरों पर अंकुश : डीईओ को 4 व डिप्टी डीईओ को 8 स्कूलों का हर महीने करना होगा निरीक्षण
फतेहाबाद : शिक्षा विभाग ने स्कूलों की तमाम गतिविधियों को जानने के लिए नये फरमान जारी कर दिये है। यह नये फरमान शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों के लिए है। अब वह बैठे - बैठे अपने कर्मचारियों को स्कूल का निरीक्षण करने का आदेश नहीं दे पाएंगे। अब उन्हें खुद ही स्कूलों में जाकर स्कूल की गतिविधियों का जांचना होगा।
इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारी, डिप्टी डीईओ, डीईईओ, बीईओ व बीईईओ को पत्र जारी कर आदेश दे दिये है। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को कई तरह की परेशानियां होती। क्योंकि कई स्कूल तो ऐसे हैं जहां शिक्षक होने के बाद भी बच्चों को पढ़ाया नहीं जाता। स्कूल में एजुसेट की व्यवस्था होने के बाद भी उसका प्रयोग ही नहीं कर रहे हैं। 
इसके अलावा स्कूल का शिक्षा स्तर कैसा है। बच्चे का शिक्षा स्तर कैसा है। स्कूल में सफाई व्यवस्था कैसी है। स्कूल की अन्य कई गतिविधियों के बारे में विभाग के उच्च अधिकारी जान नहीं पाते हैं। जिला स्तर के अधिकारी भी स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया करते थे। 
वह अपनी मनमर्जी के अनुसार ही स्कूलों का निरीक्षण किया करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब चाहे सर्दी हो या गर्मी जिला शिक्षा अधिकारी, डिप्टी डीईओ, डीईईओ, बीईओ व बीईईओ को खुद स्कूलों में निरीक्षण के लिए जाना होगा। वह खुद ही अनी निरीक्षण संबधित रिपोर्ट बना उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।
आदेशों से स्कूलों में बदलेगी व्यवस्था
शिक्षा विभाग के इस नये आदेशों से स्कूल की खराब पड़ी व्यवस्था को दुरुस्त होगी। क्योंकि कई स्कूलों में अधिकारी के न जाने के कारण स्कूल मुखिया व शिक्षक लापरवाही बरतते थे, लेकिन विभाग के नये आदेशों से स्कूल में सुधार की आस जग गई है क्योंकि अब वह अधिकारियों के स्कूल में आने का डर बना रहेगा। इन आदेशों के साथ उन स्कूलों की सूची भी जारी की गई जिन स्कूलों में उन्हें निरीक्षण करना है।
डीईओ को भी करना होगा चार स्कूलों का निरीक्षण 
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये पत्र में आदेश दिये गये है कि जिला शिक्षा अधिकारी को महीने में जिले के चार स्कूलों को निरीक्षण करना होगा। वहीं डिप्टी डीईओ व बीईओ को महीने में आठ स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। स्कूल का निरीक्षण करने के बाद उन्हों रिपोर्ट भेजनी होगी।
"विभाग के नये आदेशानुसार अब उन्हें महीने में 4 स्कूलों का निरीक्षण करना है। वहीं डिप्टी डीईओ व बीईओ को 8 स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। जिस स्कूल का निरीक्षण किया उसकी रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों को आनलाइन भेजनी होगी। विभाग के यह आदेश सराहनीय है। विभाग ने खुद ही उन स्कूलों की सूची तैयार की है जिन स्कूलों का उन्हें हर महीने निरीक्षण करना है।"-- डॉ. यज्ञदत्त वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।                                                        dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.