Pages

Wednesday, 20 April 2016

पीजीटी पदों पर पदोन्नति चाहिए तो आज जमा करवा दीजिये रिकॉर्ड

भिवानी : पीजीटी पदों पर पदोन्नति चाहिए तो 20 अप्रैल तक रिकॉर्ड जमा करवा दीजिये। इससे पहले भी रिकॉर्ड मांगा गया है, लेकिन अब तक रिकॉर्ड जमा नहीं होने से विभाग चिंतित है। सेकेंडरी शिक्षा विभाग हरियाणा के डायरेक्टर द्वारा पीजीटी पदों पर प्रमोशन को लेकर पत्र क्रमांक 4/19-2016 पीजीटी-11 (3) जारी किया गया है। इसके तहत मास्टर व सीएंडवी की पदोन्नति के लिए अध्यापकों की पदोन्नति के लिए सेवा रिकॉर्ड मांगा गया है, लेकिन अभी सेवा रिकॉर्ड जमा करवाने में संबंधित अधिकारी सुस्ती दिखा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो यह रिकॉर्ड 11 अप्रैल तक जमा करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक रिकॉर्ड डायरेक्टर को नहीं भेजा गया।                                                     dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.