Pages

Thursday, 26 May 2016

नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार

नई दिल्ली : देश की नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार हो गया है। मसौदा समिति के प्रमुख और पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रrाण्यम ने कहा है कि अब वह इसे मानव संसाधन विकास मंत्रलय को सौंपने वाले हैं। शिक्षा तंत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप सरकारी नीति को नई शक्ल देने के इरादे से इसे तैयार किया गया है। 
सुब्रrाण्यम ने बताया कि विमर्श की व्यापक प्रक्रिया के बाद यह मसौदा अब पूरी तरह से तैयार है। अब इसे मंत्रलय को सौंपा जाना है। उम्मीद है कि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ उनकी मुलाकात अगले दो-चार दिनों के अंदर ही हो जाएगी। मसौदा मिलने के बाद मंत्रलय इस पर विचार करेगा और अंतिम शिक्षा नीति की घोषणा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.