Pages

Wednesday, 4 May 2016

जल्द मिलेगा गर्मी की छुट्टियों का तोहफा

** निदेशालय ने शिक्षा विभाग को जारी किया है इस बाबत दिशा निर्देश 
** 20 से 25 मई तक अवकाश घोषित करने की बात कही
फरीदाबाद: सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गर्मियों की छुट्टियों का तोहफा समय से पहले मिल सकता है। शिक्षा निदेशालय की तरफ से शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किया गया है, जिसमे 20 से 25 मई के बीच में छुट्टियां घोषित करने की बात कही गई है। हर बार सरकारी स्कूलों में जून के पहले सप्ताह में अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार बढ़ते पारे ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विभाग की भी बेचैनी भी बढ़ा दी है। विभाग की तरफ से हरियाणा शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर समय से पहले अवकाश घोषित करने की अनुमति मांगी गई थी, जिस पर बोर्ड ने शेड्यूल जारी करते हुए कहा कि 20 से 25 मई के बीच में अवकाश घोषित किया जा सकता है। वहीं सीबीएसई ने भी अवकाश घोषित करने के बारे में निजी स्कूलों से सुझाव मांगा है।
"बढ़ती गर्मी को देखते हुए इस बार सरकारी स्कूलों में अवकाश जल्द घोषित किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा शिक्षा विद्यालय बोर्ड की तरफ से निर्देश हुए हैं।"-- रमेश शर्मा, उपजिला शिक्षा अधिकारी।                                                      dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.