Pages

Saturday, 25 June 2016

शिक्षा मंत्री को महेन्द्रगढ़ में ललकारेंगे अध्यापक

गोहाना : सर्व कर्मचारी संघ से सम्बद्ध हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के गृहक्षेत्र महेन्द्रगढ़  में शीघ्र रैली करेगा। शुक्रवार को यह जानकारी संघ की सोनीपत जिला इकाई के जिलाध्यक्ष संजीव मोर ने दी। मोर जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र चहल और गोहाना इकाई के अध्यक्ष अशोक गुहाल के साथ पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे।
संजीव मोर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में न ढांचागत सुविधाएं हैं, न अध्यापक। जो गिनती के अध्यापक उपलब्ध हैं, उनको भी स्कूल संबंधी अन्य काम करने होते हैं जिससे वे स्कूलों में बच्चों को पूरा समय नहीं दे पाते। लेकिन सरकार है कि सुविधाओं और अध्यापकों का अभाव दूर करने के स्थान पर खुद ही सरकारी स्कूलों को बदनाम करने पर तुली हुई है। मोर ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों के निजीकरण की तरफ तेजी से बढ़ रही है। धारा 134ए के दाखिलों के लिए प्राइवेट स्कूलों की प्रतिपूर्ति करने के निर्णय से यह शीशे की तरह साफ हो गया है। संजीव मोर ने कहा कि प्रदेश के अध्यापक अब शिक्षा मंत्री को उन्हीं के घर महेन्द्रगढ़ में चुनौती देंगे। इसके लिए शीघ्र वहां रैली की जाएगी। अध्यापक 27 जून को बिजली कर्मचारियों द्वारा निकाले जाने वाले मशाल जलूस में भी भाग लेंगे।                                                                    dt 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.