Pages

Tuesday, 26 July 2016

जनवरी 2016 तक क्वालिफिकेशन पूरी करने वाले मास्टर भी पीजीटी प्रमोशन के पात्र होंगे

** अब 1 जनवरी 2016 तक प्रमोशन की शर्तें पूरी करने वाले मास्टरों से आवेदन मांगे गए हैं
चंडीगढ़ : मास्टर कैडर से पीजीटी लेक्चरर की प्रमोशन के लिए शिक्षा विभाग एक और मौका देने जा रहा है। इस बार पहली जनवरी 2016 तक क्वालिफिकेशन पूरी करने वाले मास्टर भी प्रमोशन के पात्र होंगे। इस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में ज्यादातर पद खाली रह गए हैं। 
शिक्षा निदेशालय के एकेडमिक सैल के असिस्टेंट डायरेक्टर नंद किशोर ने बताया कि 26 अप्रैल को 2090 को पीजीटी पदोन्नत किए। दूसरी लिस्ट में 1,175 मास्टर कैडर से पीजीटी लेक्चरर बने। अभी विभाग के पास करीब 820 सीट खाली रह गई हैं। अब 1 जनवरी 2016 तक प्रमोशन की शर्तें पूरी करने वाले मास्टरों से आवेदन मांगे गए हैं। पहले 1 जनवरी 2014 तक योग्यता पूरी करने वालों से ही आवेदन लिया गया था।                                                              db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.