Pages

Friday, 1 July 2016

सरकारी स्कूलों में पीजीटी के पदों का रेशनेलाइजेशन

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राजकीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए तबादला नीति जारी करने के साथ ही पीजीटी (प्राध्यापक) पदों का रेशनेलाइजेशन कर दिया है। रेशनेलाइजेशन के बाद अब प्रत्येक कक्षा का एक सेक्शन 40 विद्यार्थियों का होगा। दूसरा सेक्शन 50 विद्यार्थियों की संख्या होने के बाद ही बनाया जाएगा। तीसरा सेक्शन 90 विद्यार्थियों की संख्या के बाद बनेगा। पीरियड नियमों में स्कूल का कुल समय साढ़े 6 घंटे का होगा। प्रार्थना 20 मिनट की होगी तथा मध्याह्न छुट्टी 30 मिनट की होगी। स्कूल कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक दिन 8 पीरियड लगेंगे। पहले चार पीरियड 45-45 मिनट के होंगे और अंतिम चार पीरियड 40-40 मिनट के होंगे। पीजीटी अध्यापक दिन में अधिकतम छह पीरियड ले सकेंगे। सप्ताह में उन्हें 36 पीरियड पढ़ाने होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी कक्षाओं के लिए शिक्षकों के पीरियड का आवंटन कर दिया है। नवीं और दसवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी विषय के एक सप्ताह में आठ पीरियड होंगे, जिसे इंग्लिश पीजीटी अध्यापक द्वारा पढ़ाया जाएगा। यदि पीजीटी अंग्रेजी उपलब्ध नहीं है तो उस स्थिति में सामाजिक शास्त्र का पीजीटी अंग्रेजी पढ़ा सकता है। सीधी भर्ती वाला अध्यापक भी 9वीं व 10वीं की कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी का अध्यापन करवा सकेगा। इसी तरह अन्य कक्षाओं व विषयों के पीरियड का आवंटन किया गया है।                                                           dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.