Pages

Saturday, 9 July 2016

कंप्यूटरीकृत रेश्नलाइजेशन में गड़बड़झाला, पोस्टें खत्म

पानीपत : कंप्यूटरीकृत रेश्नलाइजेशन (पद का वैज्ञानिकीकरण) में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हुई है। स्ट्रेंथ वाले सरकारी स्कूलों में पोस्ट उड़ा दी गई। स्कूल इंचार्ज संबंधित विषय के बच्चों को कैसे शिक्षित करेंगे, इसको लेकर असमंजस में हैं। परीक्षा से पहले विभाग का यह कदम पढ़ाई को लेकर हानिकारक हो सकता है।
सरकारी शिक्षा को हाईटेक बनाने में जुटा विभाग नित्य नए प्रयोग करने में जुटा है। कार्यदक्षता सुधारने के लिए कंप्यूटर का सहारा ले रहा है। स्कूलों में बच्चों की संख्या (स्ट्रेंथ) के हिसाब से पद मंजूर किए जाते हैं। विभागीय मानक के हिसाब से शिक्षक की नियुक्ति की जाती है। बच्चे व शिक्षकों का अनुपात बिगड़ने से रिजल्ट पर असर पड़ता है। शिक्षा निदेशालय रेश्नलाइजेशन के सहारे इस व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। मैन्युअली रेश्नलाइजेशन प्रक्रिया में खामियां उजागर होने के बाद पहली बार इसे कंप्यूटर के सहारे किया गया। आर्डर जब स्कूलों में आए तो इंचार्ज हक्के-बक्के रह गए हैं।
भाषा के पदों पर असमानता ¨हदी-अंग्रेजी भाषा में पदों की समानता अब नहीं रह गई। कंप्यूटर के सहारे किए गए पद के वैज्ञानिकीकरण में व्यापक उथल-पुथल कर दिया गया। जाटल रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ¨हदी की तीन में से दो पद उड़ा दिए गए। अंग्रेजी विषय को नहीं छेड़ा गया। दोनों में वर्कलोड समान है। स्ट्रेंथ कम होने का हवाला देकर यह कदम उठाया गया। जीएसएसएस किशनपुरा में ¨हदी के चार में से एक पोस्ट खत्म कर दिया गया।
केस एक :
पानीपत के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में राजनीति विज्ञान व एसएसटी की 650 छात्राएं हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए तीन लेक्चरर थे। रेश्नलाइजेशन में ये तीनों उड़ा दिए। फिजिकल एजुकेशन में 300 छात्राएं है, जो एक पोस्ट थी, वो खत्म कर दिया गया। मनोविज्ञान, ¨हदी व अंग्रेजी विषय में भी यही हाल है।
केस दो :
सिवाह गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी में गणित प्राध्यापिका का पद रेश्नालाइजेशन में उड़ा दिया गया। गणित के दो अतिथि अध्यापक पहले ही हट गए। 250 छात्राओं को अब कौन पढ़ाएगा।
केस तीन
जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में म्यूजिक टीचर का पद समाप्त कर दिया गया। नौवीं कक्षा से लेकर 12 वीं तक म्यूजिक विषय लेने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाने वाला कोई प्राध्यापक उपलब्ध नहीं है।
ई मेल से दर्ज कराई आपत्ति : 
कंप्यूटरीकृत रेश्नलाइजेशन में पोस्ट उड़ा देने से सरकारी स्कूल के इंचार्जो ने ई-मेल के माध्यम से निदेशालय में आपत्ति दर्ज कराई है। स्कूल में स्ट्रेंथ ज्यादा होने का हवाला देते हुए पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही है।
ऑनलाइन ट्रांसफर खोले
ऑनलाइन ट्रांसफर का विकल्प शुक्रवार से खुल गया। 11 तक अप्लाई करना है। रेश्नलाइजेशन में जहां पद समाप्त किया गया वहां के शिक्षक ऑनलाइन आवेदन भरेंगे। कंप्यूटरीकृत रेश्नलाइजेशन में उथल-पुथल के बाद इस बात की क्या गारंटी है कि ट्रांसफर प्रक्रिया में कोई खोट नहीं रहेगा। जिन स्कूलों में पोस्ट खत्म कर दिए गए, वहां शिक्षक कैसे जाएंगे। शिक्षक की कमी से पढ़ाई पर असर पड़ेगा।                                                                        dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.