Pages

Saturday, 20 August 2016

दो सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे साढ़े तीन लाख कर्मचारी

चंडीगढ़ : प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख कर्मचारी दो सितंबर को हड़ताल पर रहने वाले हैं। इस दिन न तो बिजली पानी के बिल भरे जा सकेंगे और न ही खराब बिजली ठीक होगी। बसों का पहिया भी जाम रहेगा। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी कोई कामकाज नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार को इस हड़ताल के बारे में सूचना दे दी गई है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के अखिल भारतीय फेडरेशन के आह्वान पर दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। हरियाणा के कर्मचारी संगठनों ने इस हड़ताल के लिए सिर जोड़ लिए हैं। प्रदेश में होने वाली हड़ताल भी हालांकि राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में ही है, लेकिन यहां के कर्मचारी अपने अलग मुद्दों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश में ढाई लाख सरकारी कर्मचारी, 50 हजार कच्चे कर्मचारी और 50 हजार केंद्र सरकार के कर्मचारी कार्यरत हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फौगाट और महासचिव सुभाष लांबा के अनुसार मुख्य सचिव डीएस ढेसी को दो सितंबर की हड़ताल का नोटिस दिया जा चुका है।                                              dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.