Pages

Saturday, 24 September 2016

अब विश्वविद्यालयों में लगेगी पंचायत प्रतिनिधियों की क्लास

कुरुक्षेत्र : प्रदेश सरकार ने पंचायत सदस्यों को अब पंचायती राज का ज्ञान देने की भी ठान ली है। इसके लिए पंचायती राज मंत्रलय की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को पंचायती राज सदस्यों के लिए कोर्स शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। पंचायती राज मंत्री ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई बैठक में इसे अंतिम रूप भी दिया जा चुका है। कुरुक्षेत्र विवि की ओर से तैयार यह कोर्स तीन माह का होगा। इसमें हर सप्ताह तीन दिन दोपहर बाद कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रदेश में पंचायती राज की तीनों संस्थाओं में शिक्षित सदस्यों को लाने का श्रेय भाजपा सरकार को जाता है।                          dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.