Pages

Sunday, 11 September 2016

मां मनसा देवी के दर पर पहुंचे नवचयनित जेबीटी

पंचकूला : नवचयनित जेबीटी ने शनिवार को अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर सेक्टर पांच स्थित धरनास्थल से माता मनसा देवी मंदिर तक पैदल मार्च निकाला। मां मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजा अर्चना करने के साथ ही नवचयनित जेबीटी की जल्द नियुक्ति की कामना की। इस दौरान कई जेबीटी ने पेट के बल चलकर माता मनसा देवी से प्रार्थना की कि माता जल्द शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा को स्वस्थ करे, ताकि वो जेबीटी को नियुक्ति दे सकें। पात्र अध्यापक संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से हाई कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए याचिका लगानी चाहिए।                                                                dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.