Pages

Wednesday, 14 September 2016

जेबीटी आज और कल भी कर सकेंगे तबादलों के लिए आवेदन

जींंद : शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि जेबीटी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तबादले के लिए दो दिन और बढ़ाए हैं। जेबीटी अपनी पसंद के स्टेशनों के लिए बुधवार गुरुवार तक ऑनलाइन दे सकते हैं। उल्लेखनीय है िक पहले मंगलवार को आवेदन का आखिरी दिन था। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों से शिकायतें मिली थी कि सर्वर धीमा होने की वजह से आवेदन करने में परेशानी आई। दास के मुताबिक प्रदेश सरकार चयनित जेबीटी को नियुक्ति देने के लिए तैयार है, लेकिन मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट से स्टे हटने के बाद ही सरकार इस पर कार्रवाई कर पाएगी।                                                                 db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.