Pages

Thursday, 27 October 2016

** केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, सरकार ने दो फीसदी महंगाई भत्‍ते की घोषणा की **


दीपावली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. कैबिनेट ने केंद सरकार के कर्मचारियों के लिए 2 फीसदी महंगाई भत्ते (DA) को मंजूरी दे दी है. इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 58 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा.

इससे पहले, सरकार ने इस साल की शुरुआत में महंगाई भत्ता मूल वेतन का 6 प्रतिशत बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया था. बाद में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने से इसका विलय बेसिक सैलरी में कर दिया गया. डीए बढ़ोतरी जुलाई 2016 से बकाया थी इसलिए बढ़ा हुआ डीए जुलाई से ही लागू होगा

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.