Pages

Friday, 28 October 2016

दिल्ली में अस्थायी कर्मचारियों को भी मिलेगा स्थायी के समान वेतन

** मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, साथ में पंजाब सरकार को भी यह आदेश लागू करने की दी चुनौती 
नई दिल्ली : दिल्ली में अस्थायी कर्मचारियों को भी स्थायी कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक फैसले में कहा था कि अस्थायी कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलना चाहिए। इसका हवाला देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं और दिल्ली में तुरंत लागू कर रहे हैं। हालांकि, इस कदम को उन्होंने पंजाब के चुनावी फायदे से भी जोड़ दिया। उन्होंने पंजाब सरकार को लगे हाथ सलाह दे डाली कि वह भी इस फैसले पर तुरंत अमल करे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला पंजाब के कर्मचारियों की याचिका पर ही आया है। दिल्ली सरकार अस्थायी कर्मचारियों को पक्की नौकरियां देने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है। पिछले हफ्ते ही इस संबंध में सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। यह प्रस्ताव 15 नवंबर तक भेजने हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.