Pages

Saturday, 24 December 2016

बिना निदेशालय की मंजूरी नहीं होंगी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, पुराने डेपुटेशन रद्द करने के आदेश

राजधानी हरियाणा : अब निदेशालय से मंजूरी के बाद ही जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेज सकेंगे। निदेशालय ने जारी निर्देशों में कहा कि कई मामले सामने आए हैं, जिनमें जिला शिक्षा अधिकारियों ने अपने स्तर पर ही शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर रखा है। शिक्षकों की अस्थाई तैनाती की आवश्यकता है तो अधिकारी मुख्यालय को सिफारिशें भेज सकते हैं। स्थानांतरण नीति का उल्लंघन करते हुए बिना स्वीकृति के हुई ऐसी नियुक्तियां रद्द होंगी। बिना स्वीकृति अन्य स्टेशन पर प्रतिनियुक्त शिक्षक का वेतन निकाला जाए। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.