Pages

Saturday, 24 December 2016

मॉनीटरिंग रिपोर्ट समय पर नहीं देने वाले स्कूल की लो मानी जाएगी परफॉरमेंस



राजधानी हरियाणा : सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर में सुधार के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में शुरू किए परफाॅरमेंस आकलन की रिपोर्ट 23 दिसंबर तक मांगी गई थी। 

निदेशालय के सीनियर अफसरों ने बताया कि रिपोर्ट शाम तक रही थी, इसलिए सोमवार को इसे कंपाइल किया जाएगा। इसके बाद देखा जाएगा कि किस स्कूल ने रिपोर्ट भेजी, किसने नहीं। यदि किसी स्कूल ने रिपोर्ट नहीं भेजी तो माना जाएगा कि उनकी परफारमेंस तय मापदंड के अनुरूप नहीं है। इसलिए उन्हें इसमें सुधार की चेतावनी दी जाएगी। समय पर काम की आदत स्कूल मुखियाओं को डालनी होगी। बहुत से स्कूलों से रिपोर्ट समय पर नहीं मिलती। 
रिपोर्ट आने के बाद देखा जाएगा कि किस विषय में छात्र कमजोर है। उनकी तीन माह दोबारा एकेडमिक मॉनिटरिंग होगी। यदि रिजल्ट में सुधार नहीं आया तो निदेशालय की ओर से कार्रवाई होगी। स्कूलों के रिजल्ट का औसत निकाल कर पूरे जिले को भी रैंकिंग दी जाएगी। जनवरी के दूसरे सप्ताह में फिर से स्कूलों की मॉनिटरिंग होगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.