Pages

Wednesday, 1 February 2017

1 मार्च तक करें नीट में आवेदन, परीक्षा सात मई को

नई दिल्ली: देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2017, 7 मई को होगा। आवेदन फॉर्म मंगलवार 31 जनवरी से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आवेदन एक मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। इस बार परीक्षा में 25 वर्ष तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। आरक्षित वर्ग के छात्रों को उम्रसीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। यही नहीं अब छात्र सिर्फ तीन बार ही इस परीक्षा में बैठ सकेंगे। फॉर्म भरने के लिए आधार नंबर अनिवार्य होगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.