Pages

Sunday, 12 February 2017

बोर्ड की परीक्षा में डायबिटीज परीक्षार्थी कर सकेंगे लंच

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की ओर से दसवीं और बारहवीं के बोर्ड की परीक्षा के दौरान अब परीक्षार्थियों को लंच ब्रेक का समय दिया जाएगा, लेकिन यह सबको नहीं मिलेगा। टाइप-1 डायबिटीज वाले परीक्षार्थियों को लंच ब्रेक मिलेगा। सीबीएसई इसकी सूचना जल्द जारी करेगा कि डायबिटिक छात्र परीक्षा के दौरान 1 घंटे या 90 मिनट की अवधि के बाद कुछ खा सकते हैं। टाइप-1 डायबिटिक मरीज शुगर के स्तर को संतुलित करने के लिए दो से चार घंटे के लिए इंसुलिन पर निर्भर होते हैं। बता दें कि शुगर का स्तर कम होने पर सिर दर्द और चिड़चिड़ापन, बेचैनी की स्थिति पैदा हो जाती है। सीबीएसई अध्यक्ष आर के चतुर्वेदी ने बताया कि वे इस विषय पर काम कर रहे हैं। दिल्ली डायबिटिक्स रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक के प्रयास के बाद इस समस्या की ओर ध्यान दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.