Pages

Sunday, 26 March 2017

एमडीयू ने पहले दिए 100 में से 2 नंबर, 4 माह बाद किया पास

** छात्र के साथ आंसर शीट बदलने का मामला
झज्जर : एमडीयू ने झज्जर के छात्र दीपक को पहले एक सबजेक्ट में 100 में से 2 नंबर देकर फेल कर दिया। फिर चार माह बाद छात्र को आफिस में बुलाकर पास कर दिया गया। 
झज्जर के बाढ़सा गांव निवासी दिनेश ने सीबीएस इंजीनियरिंग काॅलेज में बीटेक के छात्र दीपक ने सातवें सेमेस्टर में डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग की परीक्षा जनवरी 2016 में दी थी। परिणाम में 100 में से महज दो नंबर आए। इसके तीन माह बाद एमडीयू प्रशासन ने बुलाया और उसके री सबजेक्ट को पासिंग मार्क में तब्दील कर दिया। जब आंसर शीट घोटाले की जांच के आरोपी छात्र के बयान दर्ज हुए तब उसने झज्जर की छात्रा दिव्या की आंसर शीट के पेज बदलने के अलावा पांच और अन्य छात्रों के साथ इसी प्रकार फर्जीवाड़े की बात मानी। सीबीएस काॅलेज से जुड़े होनहार छात्रा दिव्या और राहुल तिवारी अगर ये कदम उठाते तो आंसर शीट फर्जीवाड़े का मामला और रैकेट को चलाने वाले उजागर नहीं होते। आईओ राजबीर सिंह ने बताया कि आंसर शीट फर्जीवाड़े की जांच अभी चल रही है। कई लोगो के बयान लिए जा रहे हैं। अभी इस मामले के मुख्य आरोपी कमल और इसके टीचर रहे हरदीप लौरा और प्रदीप चौधरी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.