Pages

Wednesday, 5 April 2017

बिना आधार 10वीं, 12वीं के रिजल्ट पर लगेगी ब्रेक

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा देने वाले 10वीं और 12वीं के जिन विद्यार्थियों ने अपने आधार नंबर बोर्ड में जमा नहीं कराए उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। इस बार बोर्ड द्वारा परीक्षा फार्म भरने के साथ ही अपने आधार नंबर भी परीक्षार्थियों को जमा करवाने की हिदायतें दी गई थी। बोर्ड की इन हिदायतों के बावजूद अधिकांश परीक्षार्थियों ने आधार नंबर लिंक नहीं करवाए। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान भिवानी के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान ऐसे ही कई परीक्षार्थी मिले जिनके आधार नंबर बोर्ड में जमा नहीं करवाए गए थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.