Pages

Monday, 3 April 2017

अच्छी शिक्षा के लिए चाहिए 16 हजार शिक्षक

भिवानी : प्रवेश उत्सव के बहाने सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रवेश दिलाने सार्थक पहल तो की गई है। लेकिन अभी से इस उत्सव को पंख लगाने को लेकर सरकार को गंभीर होना होगा। शिक्षाविद् इस कदम को तो अच्छा बता रहे हैं लेकिन साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि प्रदेश के स्कूलों में करीब 16 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं।सबसे पहले शिक्षकों की नई भर्ती करनी होगी। स्कूलों में बढ़िया इंफ्रास्टक्चर की दरकार है। उसे तुरंत प्रभाव से पूरा करना होगा। इनमें सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित कराने जैसे कदम शामिल हो सकते हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत में बहुत कुछ सुधार की जरूरत है। शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.