Pages

Wednesday, 31 May 2017

सीबीएसई ने जारी किया राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट), जनवरी 2017 का परिणाम

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जनवरी 2017 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।  देश भर के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, प्रोफेसर नियुक्त होने की योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित होने वाली नेट परीक्षा का आयोजन सीबीएसई ने 22 जनवरी 2017 को किया था। इसमें करीब 7.94 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सीबीएसई के अधिकारियों ने बताया कि इस बार योग विषय समेत कुल 64 विषयों के लिए नेट का आयोजन किया गया था। इसके लिए देशभर में 500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.