Pages

Wednesday, 17 May 2017

सीबीएसई दसवीं में 80 अंकों की लिखित परीक्षा

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का नया प्रारूप तैयार कर लिया है। आगामी सत्र से दसवीं के प्रत्येक विषय में छात्रों को 80 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी। जबकि सीबीएसई ने परीक्षा में 20 अंक अतिरिक्त मूल्याकंन के निर्धारित किए हैं। 
नए परीक्षा प्रारूप को लेकर सीबीएसई के अधिकारी ने बताया कि बोर्ड के संचालन मंडल ने अपने फैसले में दसवीं कक्षा के लिए योजना एक और दो को खत्म किया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा का नया परीक्षा प्रारूप भाषा एक, भाषा दो, विज्ञान, गणित, और समाजिक विज्ञान विषय के लिए तैयार किया गया है। अब दसवीं बोर्ड में इन सभी विषयों में छात्रों को 80 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.